Thursday, March 26, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

| नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का लिया संकल्प, दक्षिण मध्य मुंबई से टीम पहुंची वाराणसी

| नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का लिया संकल्प, दक्षिण मध्य मुंबई से टीम पहुंची वाराणसी – Hindi News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का लिया संकल्प, दक्षिण मध्य मुंबई से टीम पहुंची वाराणसी

मुंबई: लोकसभा चुनावों का 5 चरण समाप्त हो चुका है, दो चरण बाकी है, जिसमें छठे चरण के तहत वाराणसी में 25 मई को मतदान होना है। नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।  दक्षिण मध्य मुंबई से भाजपा की टीम वाराणसी पहुंच गई है। दक्षिण मध्य मुंबई भाजपा पदाधिकारियों की टीम ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प लिया है। नुक्क्ड़ सभा और चाय पर चर्चा के जरिये जनता को सरकार की विकास यात्रा के बारे में अवगत कराया जाएगा।

मुंबई के चुनाव संपन्न होते ही भाजपा पदाधिकारियों की टीम ने वाराणसी में डेरा जमा लिया है। बता दें कि मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो जाने के बाद मुंबई भाजपा की टीम भी वाराणसी के लिए रवाना हो गई। क्षिण मध्य मुंबई जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेश शिरवाड कर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की टीम वाराणसी रवाना हुई। जिसमे महामंत्री नीरज उभारे, उपाध्यक्ष जयंत नाटे, प्रदेश कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश चौहान, अर्जुन गुप्ता, युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजंदर सिंह तिवाना व अन्य वरिष्ठ नेता गण शामिल हैं।

शिरवडकर ने बताया की भाजपा कार्यकर्ता ना थके हैं ना थकेंगे, प्रधानमंत्री के लिए वाराणसी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जायेगा, चाय पर चर्चाओं के जरिए जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, उन्होंने बताया की वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह के चुनाव इलाकों में भी प्रचार किया जायेगा, गली मोहल्ले के अलावा डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क करने की योजना बनायी गयी है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *