
कानपुर – महाराजपुर सड़क हादसा ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ था। यह भीषण सड़क दुर्घटना कानपुर – प्रयागराज हाईवे की बताई जा रही है।
कानपुर : कानपुर जिले के महाराजपुर थाने के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई तथा एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड की घटना
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महाराजपुर थाने के पास जीटी रोड पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं तभी वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सरिता (40), पूनम पांडे (40), ज्योति तिवारी उर्फ रूपा (30) और दिव्या उर्फ चंचल (26) की मौत हो गई।
एक युवती भी गंभीर रूप से घायल
उन्होंने बताया कि इस घटना में अपर्णा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
एजेंसी
Source Agency News








Visit Today : 56
Total Visit : 284891
Hits Today : 446
Total Hits : 737281
Who's Online : 4