
बैठक के दौरान नगर निगम के गणमान्य।
–
वाराणसी शहर की सबसे बड़ी समस्या सीवर के समाधान के लिए नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 100 वार्डों में 350 कर्मी नियुक्त होंगे। हर वार्ड में तीन सीवर सफाई कर्मी और दो वार्डों में एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग से भर्ती की जाएगी।
मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें नवनिर्वाचित उप सभापति नरसिंह दास का सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सपा पार्षद अमरदेव यादव ने पूर्व में समिति के पारित कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी मांगी। इस पर संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचन्द ने कहा कि 24 जुलाई तक सभी जानकारी जुटाकर कार्यकारिणी समिति मेंं पेश किया जाएगा।
मेयर ने वाहनों की मरम्मत के लिए अधिकृत कंपनी से कराने के बारे में पूर्व में दिए गए निर्देश के बारे में पूछा। परिवहन अधिकारी अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि टेंडर की कार्रवाई की जा रही है।
उपसभापति नरसिंह दास ने नगर में स्थापित महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण न होने का मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि माल्यार्पण किया जा रहा है, परन्तु निरंतरता नहीं है। कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव (चल्लू) ने हृदय योजना से लगे हेरिटेज पोल के खराब होने की बात कही। इस पर अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि खराब हेरिटेज पोल को ठीक कराया जा रहा है।
source Agency News







Visit Today : 85
Total Visit : 285012
Hits Today : 641
Total Hits : 738115
Who's Online : 3