12:26 PM, 05-Aug-2024
गोंडा पहुंचे सीएम योगी: 13 विभागों के साथ शुरू की समीक्षा बैठक, 27 जनप्रतिनिधि हो रहे हैं शामिल

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा पहुंच गए हैं। वह वहां विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर रहे हैं। और पढ़ें
12:21 PM, 05-Aug-2024
Agra News: इनर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, पांच हुए घायल…एक की हालत गंभीर

आगरा में आधी रात को कार सवारों ने पैदल जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में पांच कांवड़िया घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
12:16 PM, 05-Aug-2024
Agniveer Bharti Rally: टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए दौड़े 847 अभ्यर्थी, 141 हुए सफल

वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पहले दिन 12 जिलों के 1091 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस दौरान टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 847 अभ्यर्थी दौड़े, जिसमें 141 सफल हुए। और पढ़ें
12:16 PM, 05-Aug-2024
Bareilly News: नाबालिग छात्रा को किया अगवा, मरियम बनाकर रखा साथ, आरोपी सलमान गिरफ्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ढाई महीने से लापता था। पुलिस ने उसे तलाश कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसने छात्रा को किराये के मकान में रखा था। और पढ़ें
12:12 PM, 05-Aug-2024
Kanpur: स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने में दो कथित पत्रकार गिरफ्तार, पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Kanpur News: पुलिस ने दो कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने का आरोप है। हरबंशमोहाल थाने में पीड़ित महिला की तहरीर पर कार्रवाई हुई। और पढ़ें
12:10 PM, 05-Aug-2024
गोंडा: सीएम के कार्यक्रम में जाने से रोकने से भाजपाइयों का प्रदर्शन, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री लौटाए गए

गोंडा में सीएम योगी आज समीक्षा बैठक के लिए गोंडा पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई भाजपाई नेताओं को इसमें एंट्री नहीं मिली जिससे वह नाराज हो गए। और पढ़ें
12:10 PM, 05-Aug-2024
UP News: धर्मांतरण मामले में छात्रा के बयान दर्ज न होने से फंसा पेच, मां बोली- बेटी को किया जा रहा ब्लैकमेल

बरेली में धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने का दावा करने वाली युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। और पढ़ें
12:09 PM, 05-Aug-2024
अयोध्या दुष्कर्म कांड: लड़के हैं गलती हो जाती है… भाजपा ने पोस्टर लगाकर सपा पर साधा निशाना

अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर है। लखनऊ में लगाए गए पोस्टर के जरिये सपा पर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लगाया गया है। और पढ़ें
12:06 PM, 05-Aug-2024
UP News: ‘तुम्हारे कितने पति हैं…’ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर की ऐसी टिप्पणी, लोगों में आक्रोश

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर फंस गए हैं। उनका सोशल मीडिया पर जमकर उपहास उड़ाया जा रहा है।
12:01 PM, 05-Aug-2024
Prayagraj : फूलपुर में लड़की का हाथ पकड़ कर खींचा, मची खलबली, पुलिस पर लगाया रिपोर्ट न लिखने का आरोप
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की शनिवार रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए कमरे से बाहर बाथरूम की तरफ निकली तो आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। परिजन जगे तो वह भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर गांव में खलबली मच गई। और पढ़ें
https://www.amarujala.com/live/uttar-pradesh/up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-5-august-2024-2024-08-05







Visit Today : 157
Total Visit : 262553
Hits Today : 840
Total Hits : 640622
Who's Online : 2