Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

ताजनगरी को एक और वंदेभारत का तोहफा: इन स्टेशनों के बीच चलेगी, जान लें शुरू होने की तारीख… और टाइम टेबल

ताजनगरी को एक और वंदेभारत का तोहफा: इन स्टेशनों के बीच चलेगी, जान लें शुरू होने की तारीख… और टाइम टेबल

Vande Bharat train will run from Agra Cantt station to Udaipur from September 2

वंदे भारत ट्रेन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी आगरा को एक और वंदेभारत सुपरफास्ट का तोहफा मिला है। कैंट स्टेशन से उदयपुर तक दो सितंबर से वंदेभारत ट्रेन चलेगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। पौने नौ घंटे में यह आगरा से उदयपुर तक यात्रियों को पहुंचा देगी।

Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उदयपुर से आगरा कैंट के बीच ट्रेन संख्या 20981 का संचालन दो सितंबर से शुरू होगा। ट्रेन उदयपुर से सुबह 5:45 बजे चलेगी जो दोपहर 2:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट से यह अपराह्न 3 बजे रवाना होगी और रात में 11:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *