बरेली के फरीदपुर में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को अपने चंगुल में फंसा लिया। दो साल तक उसे धोखा देता रहा।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म किया। जब युवक की सच्चाई पता लगी तो छात्रा के होश उड़ गए। आरोपी उसे जबरन ले गया और फिर दुष्कर्म किया। झाड़ियों में बंधक पड़ी छात्रा को परिजनों ने मुक्त कराया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी नर्सिंग की छात्रा के पिता ने रिपोर्ट कराई है कि दूसरे गांव निवासी शादीशुदा शख्स मोहित शर्मा दो बच्चों का पिता है। उसने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार सुबह वह उनकी बेटी को घर के दरवाजे से उठा ले गया।
बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
फरीदपुर से करीब चार किमी दूर बीसलपुर रोड पर पुलिया के पास उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह लोग बेटी की तलाश में जुट थे। इसी बीच किसी ने बताया कि आरोपी उसको बीसलपुर की तरफ लेकर गया है। उसके परिजन छात्रा को ढूंढते हुए पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कर घर ले गए। छात्रा के पिता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
source Agency News








Visit Today : 76
Total Visit : 285107
Hits Today : 620
Total Hits : 738833
Who's Online : 2