Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Bareilly News: दूसरे समुदाय की प्रेमिका को ले गया था युवक, अब इस हाल में मिली लाश, हत्या का आरोप

Bareilly News: दूसरे समुदाय की प्रेमिका को ले गया था युवक, अब इस हाल में मिली लाश, हत्या का आरोप

बरेली के शीशगढ़ कस्बा निवासी युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद नहीं लौटा। शनिवार को उसका शव फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।


man dead body found hanging from tree who took away the Muslim girl in Bareilly

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस



विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव गांव भिटौली नगला के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान शीशगढ़ कस्बा निवासी सूरज के तौर पर हुई है। वह दो महीने पहले दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था। मृतक के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शीशगढ़ कस्बा के मोहल्ला गढ़ी निवासी सूरज (25) उत्तराखंड के रूद्रपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके भाई अनमोल ने बताया कि सूरज का दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसे अपने साथ ले गया था। दोनों काफी दिनों से रूद्रपुर में ही रह रहे थे। लड़की के परिजनों ने शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अनमोल ने बताया कि सूरज जब से उस लड़की को लेकर गया, तब से वापस नहीं आया।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *