Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP News: बटेश्वर में लंगूर का उत्पात… मची भगदड़, वनकर्मी सहित तीन जख्मी; वाइल्ड लाइफ एसओएस ने बमुश्किल पकड़ा

UP News: बटेश्वर में लंगूर का उत्पात… मची भगदड़, वनकर्मी सहित तीन जख्मी; वाइल्ड लाइफ एसओएस ने बमुश्किल पकड़ा

आगरा के बटेश्वर में लंगूर के उत्पात से भगदड़ मच गई। वनकर्मी सहित तीन लोग जख्मी हो गए। वाइल्ड लाइफ एसओएस ने बमुश्किल उसे पकड़ा।


stampede broke out in Bateshwar Khand village of Agra after monkey attacked and three people were injured

लंगूर
– फोटो : wildlife sos



विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को लंगूर के हमला करने से भगदड़ मच गई। लंगूर ने मई गांव के बुजुर्ग मोहन सिंह और पिंटू को जख्मी कर दिया। लोग घरों और दुकानों में छिप गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर भी लंगूर ने हमला करके कर्मचारी को जख्मी किया। बाद में एसओएस की रेस्क्यू टीम ने लंगूर पर काबू किया और उसे कीठम ले जाकर छोड़ा।

घटना बाह क्षेत्र के बटेश्वर खांद गांव में सुबह करीब 9 बजे की है। यहां लंगूर ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वनकर्मी त्रिलोकी को जख्मी कर दिया। सूचना पर डॉ. बैजूराज, होतम सिंह के साथ पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने वन विभाग की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका। वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम पिंजरे में बंद कर लंगूर को अपने साथ कीठम ले गई। तब कहीं जाकर बटेश्वर खांद क्षेत्र के लोगों की जान में जान आई। उधर, सोमवार की शाम जरार में घर के आंगन में घुसे बंदर के हमले में महिला राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *