69000 शिक्षक भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन जारी है। देर रात उन्हें हटा दिया था पर सुबह वह फिर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए।

प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
–
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बारिश आदि को देखते हुए पुलिस ने सख्ती करते हुए बस से सभी को बादशाह नगर स्टेशन पहुंचाया। जहां अभ्यर्थी रात भर रहे। वहीं, सुबह फिर सभी अभ्यर्थी धरनास्थल पर पहुंच गए और बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन करते रहे। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें शांतिपूर्ण धरना करने दिया जाए।
इसके पहले मंगलवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। अभ्यर्थी हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के बाद शासन से नियुक्ति प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे थे।
कोर्ट ने शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची को रद्द करने का आदेश दिया है। सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने को कहा है।
Source Agency News







Visit Today : 79
Total Visit : 285110
Hits Today : 645
Total Hits : 738858
Who's Online : 4