
दुकानों में लगी भीषण आग
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कासिमपुर पावर हाउस के साईं मंदिर मार्केट में 27 अगस्त की रात खंभे पर तारों की स्पार्किंग से आग लग गई। करीब आठ घंटे तक आठ दमकल ने प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग से दस दुकानों में करीब एक करोड़ रुपये कीमत का सामान जल गया। इस नुकसान से गुस्साए दुकानदारों ने 28 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे पावर हाउस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दुकानदारों के अनुसार साईं मंदिर मार्केट में भानु प्रकाश गिरि की जनरल स्टोर और किराना की दुकान के पास खंभा लगा है। इस पर तारों का जाल बिछा है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे इन्हीं तारों में स्पार्किंग शुरू हुई। इससे निकली चिंगारी से सबसे पहले भानु प्रकाश गिरि की दुकान में आग लगी। इसके बाद हरवीर सिंह की चक्की-परचूनी, राजेश अग्रवाल परचूनी, सौरभ मंगल कंफेक्शनरी, समरवीर सिंह की फोटो स्टेट, सुरेश कुमार की हार्डवेयर व बर्तन, चंद्रपाल सिंह की थोक की अंडे की दुकान, सोमवीर सिंह की हलवाई की दुकान, रईसुद्दीन की सब्जी की दुकान, मुकेश कुमार की फर्नीचर की दुकान, विकास की परचूनी की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
राजस्व विभाग से कानूनगो व लेखपाल मौके पर पहुंचे। कानूनगो प्रताप सिंह ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलने की बात दुकानदारों द्वारा बताई गई है। कासिमपुर पावर हाउस के महाप्रबंधक अतुल सक्सेना भी बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जो भी हो सकेगा, दुकानदारों की वह मदद की जाएगी।
Source Agency News








Visit Today : 11
Total Visit : 285129
Hits Today : 41
Total Hits : 738944
Who's Online : 5