
UP Lok Sabha Election Phase 2
लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण का आज मतदान है। कुल 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8 अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सभी सीटें वेस्ट यूपी के हैं।
10 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इन 8 सीटों पर 91 कैडिडेट चुनावी मैदान में हैं। इसमें से 81 पुरुष और 10 महिला कैडिडेट हैं। इसमें से बीजेप के चार सांसद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर कुल मिलाकर 1. 67 करोड़ वोटर्स हैं जो कि उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
वेस्ट यूपी में दूसरे चरण का मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो यानी 2019 में 8 में से सात सीटों पर बीजेपी जीती थी। इस चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में यूपी में VIP सीट की बात करें तो मथुरा से हेमा मालिनी और मेरठ से अरूण गोविल हैं। यूपी में जिन आठ सीटों पर चुनाव हो रहा है सभी सीटें वेस्ट यूपी की हैं।
Source Agency News







Visit Today : 61
Total Visit : 285092
Hits Today : 476
Total Hits : 738689
Who's Online : 4