Friday, March 27, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

| टोल प्लाजा पर पहले की कर्मचारियों से बदसलूकी, फिर महिला टोलकर्मी पर चढ़ा दी कार, देखें हैरान करने वाला वीडियो

| टोल प्लाजा पर पहले की कर्मचारियों से बदसलूकी, फिर महिला टोलकर्मी पर चढ़ा दी कार, देखें हैरान करने वाला वीडियो – हिंदी खबरें

Uttar Pradesh Meerut Kashi Toll plaza a car run over female employee video viral

काशी टोल प्लाजा की घटना (सौजन्यः ANI एक्स)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एक कार सवार ने पहले टोलकर्मियों से बहस की। उसके बाद कार सवार ने महिला टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी और वहां से फरार हो गया।

मेरठ, उत्तर प्रदेश: अक्सर टोल प्लाजा (toll plazas) पर कार सवारों और टोल कर्मियों के बीच झड़प देखने मिलती है। जिसके वीडियो (Video) सामने आते हैं। ऐसे में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Toll Plaza Video) हो रहा है। जिसमें एक कार सवार पहले तो टोल कर्मियों के साथ बहस करता है, उसके बाद महिला सुपरवाइजर टोलकर्मी को कार से उड़ा देता है। यह वीडियो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा (Kashi Toll Plaza) का है।

यह घटना सोमवार दोपहर की है, परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार पर फास्टैग न लगा होने की वजह से महिला टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया, जिस पर कार सवार गुस्से से आगबबूला हो गया। स्विफ्ट कार चालक और उसके साथियों ने महिला टोल कर्मियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद कार के सामने खड़ी टोल सुपरवाइजर मुनीषा चौधरी को वह टक्कर मार तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए वहां से भाग गए।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टोलकर्मी कार सवार की टक्कर से गाड़ी के बोनट पर गिर जाती है, जिससे वह घायल हो गई। ऐसा बताया जा रहा है महिला टोल कर्मी का नाम मुनीषा चौधरी है, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं काशी टोल प्लाजा के मैनेजर अनिल शर्मा ने इस मामले में कहा कि ”दिल्ली से आ रही एक कार ने हमारे स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। टोल मांगने पर स्टाफ पर कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह एक गंभीर घटना है और प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

इस मामले में टोल कर्मियों ने मेरठ के थाना परतापुर में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *