
भांजी के जन्मदिन पर चुनी मौत
–
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कैफे संचालक निपुण कपूर ने आत्महत्या क्यों की? यह अभी राज ही बना हुआ है। बहन आकांक्षा भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि भाई ने भांजी का जन्मदिन मनाया। तब वह खुश था। थाईलैंड जाने की तैयारी में लगा था। वह नहीं जानते कि अचानक क्या हुआ जो उसने अपनी जान दे दी। शुक्रवार को बहन ने ही भाई का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोये जा रही थीं। एक ही बात बोल रही थीं कि पहले मां-पिता चले गए, अब भाई ने भी दुनिया छोड़ दी।
Source Agency News







Visit Today : 91
Total Visit : 285018
Hits Today : 669
Total Hits : 738143
Who's Online : 4